प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- प्रयागराज। साहित्यिक संस्था कैलाश गौतम सृजन संस्थान की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडेमी के सभागार में 28 दिसंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2025 के कैलाश गौतम राष्ट्रीय काव्यकुंभ सम्मान अंतरराष्ट्रीय कवि व लेखक जमुना प्रसाद उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में आठ उभरते हुए रचनाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। दूसरे सत्र में पुस्तक लोकार्पण और कवि सम्मेलन में कवियों का पाठ होगा। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. श्लेष गौतम ने बताया कि समारोह में वाराणसी की संस्था नव भारत निर्माण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक व सामाजिक सरोकारों के लिए विशेष सम्मान दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...