सहारनपुर, फरवरी 20 -- ग्राम बीराखेड़ी निवासी हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहित प्रधान पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि जनपद शामली के ग्राम बराला, थाना कैराना निवासी नदीम पुत्र शब्बीरा व नौमान गुर्जर व उनके कुछ अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों द्वारा रची जा रही साजिश से संबंधित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसने पुलिस को सौंपी है। उक्त ऑडियो की पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपते हुए उसने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आशंका जताई कि आरोपी किसी भी समय उनके साथ या उनके परिवार के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.