मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मोतीपुर। हिन्दुतान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के जिलाध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने गुरुवार को जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक ने उन्हें सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के आदर्शों से प्रभावित होकर उन्होंने जन सुराज की सदस्यता ली है। इस मौके पर नंदकिशोर निराला, अरुण सिंघानिया, रंजीत तिवारी, ललन राय उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.