देवघर, फरवरी 1 -- सारठ। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार को मधुपुर से देवघर जाने के क्रम में सारठ चौक पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिन्दू उनके वोटर हैं और उनकी रक्षा करना उनका परम कर्तव्य है। सांसद ने कहा कि लालगढ़ में उपलब्ध जमीन में भव्य और आकर्षक मंदिर बन रहा है। लालगढ़ में मारपीट में घायलों को एम्स में बेहतर इलाज कराने की बात कही। कहा कि घायलों के इलाज़ का समुचित खर्च भाजपा द्वारा वहन किया जाएगा। कहा कि मधुपुर की सामाजिक स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। कहा कि प्रशासन सरकार के इशारे पर काम करते हुए एक विशेष वर्ग को सहयोग कर रही है। साथ ही शांति समिति द्वारा भी प्रशासन के फैसले पर समर्थन कर दिया जाता है। उन्होंने शांति समिति पर भी प्रशासन के इशारे पर फैसला देने की बात कही। वहीं उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.