मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी स्थापना वर्ष के अवसर पर भोपा मे विराट दिव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे हिन्दू एकता पर बल देते हुए जनसंख्या बढ़ाने,जातियों मे न बटने का संकल्प दिलाया गया। भोपा मे स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर मे आयोजित दिव्य हिन्दू सम्मेलन का शुभारम्भ प्रार्थना के उपरांत अथितियों द्वारा दीप प्रज्वालित कर किया गया। कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने कहा कि आरएसएस के कारण आज हम हिन्दू होने पर गर्व करते हैं। संघ न होता तो तिलक जनेऊ का सम्मान नहीं होता। छुआछूत से हिन्दुओं को नुकसान हो रहा है। हमें पश्चिम की संस्कृति को छोड़कर बच्चो को वैदिक संस्कृति सिखानी है। हिन्दू घटेगा तो वह मरेगा। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिदुओ को अपनी जनसंख्या को बढ़ाना है।अन्यथा हिन्दुओं का अस्तित्व समाप्त हो जा...