रुद्रपुर, फरवरी 22 -- दिनेशपुर, संवाददाता। खुदीराम बोस स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ से हुई। आचार्यों ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाट्य मंचन कर सराहना बटोरी। मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख तेज सिंह बिष्ट ने कहा कि हिन्दू समाज की एकजुटता से ही राष्ट्र सशक्त और सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। सम्मेलन में विधायक अरविंद पांडे, शीला मौर्य, नारायण शाह, मानिक शुक्ला, गोकुल खेड़ा, चंद्रकांत मंडल, विजय मंडल सहित कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.