लखनऊ, मार्च 15 -- - गोरखपुर की तर्ज पर होली वाले दिन निकली गई भगवान नरसिंह की यात्रा लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि हिन्दुओं का प्रत्येक उत्सव आनंद का उत्सव रहता है। देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सामाजिक समरसता का यह होली पर्व बड़े उल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। होलिकोत्सव असत्य पर सत्य का, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। यह सामाजिक समरसता का अद्भुत परिचायक है। इसे समस्त जाति धर्म पंथ संप्रदाय के लोग हर्षोल्लास से मानते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ की ओर से श्री नरसिंह भगवान होलिकोत्सव यात्रा समिति के साथ होली पर रंगोत्सव पर्व का आयोजन ऐशबाग रामलीला मैदान में किया गया। मुख्य वक्ता स्वांत रंजन ने कहा कि हाल में ही प्रयागराज में आयोजित सामाजिक समरसता के महाकुंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.