मऊ, जनवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। जय मां दुर्गा पूजा समिति हिन्दी भवन के सदस्यों की बैठक लक्ष्मी नारायण मंदिर हनुमान घाट पर हुई। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक के दौरान विगत वर्ष के आयोजन की समीक्षा करते हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर खंडेलवाल, मनोज गुप्ता, संदीप जायसवाल को हिंदी भवन के संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सर्वसम्मति से अरुण अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। विजय कुमार बरनवाल काजू को महामंत्री, विष्णु बरनवाल को कोषाध्यक्ष, रितेश जायसवाल को महासचिव और सौरभ बरनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में परितोष पाण्डेय, विशाल बरनवाल, संतोष जायसवाल और अमित वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ मंत्री निधिस गुप्ता, मंत्री संदीप मौर्य...