रांची, अप्रैल 9 -- रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपिक प्रतियोगिता-2024 में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 159 बच्चों ने भाग लिया। 13 बच्चों ने स्वर्ण पदक, 14 ने रजत, 11 ने कांस्य और 111 ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी ने कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम सफलता का द्वार खोलता है। यह उपलब्धि अन्य को प्रेरित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...