दुमका, मार्च 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड में मनरेगा बीपीओ के पद पर पदस्थापित संथाली साहित्याकार नाजीर हेम्ब्रम को साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। साहित्यकार नाजीर हेम्ब्रम को बाद में आयोजित होने वाली विशेष समारोह में पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक व 50 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। यह निर्णय राष्ट्रीय साहितय संस्थान संस्कृत मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था साहित्य अकादेमी ने ली है। संथाली साहित्यकार नाजीर हेम्ब्रम को हिंदी के साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल के उपन्यास काला घोड़ा की संथाली में किए गए अनुवाद हेंडे सादोम उपन्यास के लिए सम्मानित किया गया है। इधर साहित्यकार नाजीर हेम्ब्रम ने बताया कि वर्ष 2017 में वे दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड में बीपीओ के पद पर पदस्थापि...