रांची, सितम्बर 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिनू के बिहारी क्लब में माधव नगर शाखा की ओर से विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के झारखंड प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि विजयादशमी उत्सव केवल रावण वध का प्रतीक नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि समाज में समरसता, धर्म और सत्य की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष की आवश्यकता है। भारत का सत्व, भवितव्य धर्म संस्थापन सदैव विश्व कल्याण रहा है, जिसे आज दुनिया समझ रही है और स्वयंसेवकों को इसे और प्रखर करना होगा। संघ और समाज के द्वैत को समाप्त करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाना होगा। संघ और समाज में कोई अंतर न रहे, यह संघ का अंतिम लक्ष्य है। उन्होंने घर-घर संपर्क कर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान...