रांची, फरवरी 14 -- रांची। हिनू शिवपुरी स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर में रविवार को शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। प्रातः काल जलाभिषेक और विशेष अनुष्ठानों के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। संध्या में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें देवी-देवता, श्रद्धालु और भूत-पिशाच रूपी बाराती शामिल होंगे। अरविंद उपाध्याय ने बताया कि नगर भ्रमण के बाद बारात वापस मंदिर परिसर लौटेगी, जहां महिलाएं मंगल गीतों से स्वागत करेंगी। पंडित प्रेम उपाध्याय के सान्निध्य में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। इस अलौकिक आयोजन के लिए शिवपुरी कॉलोनी के श्रद्धालु वर-वधू पक्ष की तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को फूलों व अत्याधुनिक रोशनी से सजाया जा रहा है। सड़कों की साफ-सफाई के साथ उत्सव को यादगार बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.