अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़। लोधा क्षेत्र के अटलपुरधाम स्थित संत हितैषी बाबा को पांच दिसंबर को दिल्ली में जनसेवक साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दिया जाएगा। श्री गंगा सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक हितैषी बाबा ने 12 पुस्तकें लिखी हैं। वह भारतीय संस्कृति, संस्कार और संतों की परंपरा एवं पर्यावरण समेत कई विषयों पर पत्र पत्रिकाओं में लिखते रहते हैं। हितैषी बाबा ने सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य किए हैं। उन्होंने 100 से अधिक कन्याओं के विवाह में सहयोग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...