कटिहार, सितम्बर 10 -- कटिहार, निज संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री भाजपा मनोज कुमार सिंह ने कटिहार निवासी हितेश कुमार शर्मा को किसान मोर्चा का पूर्णिया जिला प्रभारी मनोनीत किया है। हितेश ने जवाबदेही का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिला में संगठन को धारदार बनाने को लेकर गांव-गांव एवं किसानों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल स्थल पर उतारने का प्रयास किया जायेगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री कटिहार विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी, प्राणपुर विधायक सह राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा निशा सिंह, मेयर उषा देवी अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मनोज राय, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कु...