ग्वालियर, जून 22 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार थार ने बाइक में भीषण टककर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछल गए और दूर जाकर गिरे। इस एक्सीडेंट में मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि बेटा घायल हो गया है। घटना मोतीझील के पास बदनापुरा मोड़ की है। एक्सीडेंट करने वाली थार गाड़ी पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है। निम्बाजी की खोह निवासी सोनू उर्फ़ संजय कुशवाह अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव निवासी अपने मामा के घर जा रहा था। तभी मोतीझील की ओर से तेज रफ्तार में थार चली आई। थार के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना का पता चलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.