धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मानव तस्करी समेत किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए धनबाद में शक्ति सदन योजना की शुरुआत की जाएगी। महिला हॉस्टल की तर्ज पर उन्हें रहने का ठिकाना दिया जाएगा। इतना ही नहीं महिलाएं चाहें तो अधिकतम तीन साल तक वहां रह सकती हैं। उन्हें स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। राज्य में 38 जगहों पर उसे शुरू करने की योजना बनी थी। पहले चरण में रांची और हजारीबाग में योजना की शुरुआत हो गई है। धनबाद में भी शक्त सदन शुरू करने की तैयारी है। केंद्र प्रायोजित इस योजना के संचालन को लेकर जिला समाज कल्याण शाखा ने टेंडर निकाला है। एनजीओ से संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। 17 दिसंबर तक जिला समाज कल्याण विभाग में आवेदन जमा किया जाएगा। अधिकतम तीन वर्ष या फिर उससे अधिक रह सकतीं महिलाएं: शक्ति सदन म...