दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को आज सुबह जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। आरोपी को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी गुजरात के राजकोट का है और खुद का नाम राजेश भाई सकरिया बताया। रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी रिएक्शन आया है। केजरीवाल ने कहा कि विचारों का मतभेद स्वीकार्य है,लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। आप के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों। दिल्ली की मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.