जहानाबाद, अक्टूबर 10 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। चुनाव के मधेनजर पुलिस की चौकसी लगातार बढ़ती जा रही है। कांडों के फरार अभियुक्तों और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब के धंधेबाजों पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार की देर रात तक की गई छापेमारी में शहर में चाकू मारकर युवक को घायल किए जाने के दो आरोपितों समेत विभिन्न मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर देसी और अंग्रेजी शराब जप्त की गई। एसपी विनीत कुमार के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि नगर थाने की पुलिस ने हाट एरिया के निवासी रामजी साव और लक्ष्मण साव को गिरफ्तार किया। यह दोनों एक युवक को चाकू मार कर घायल करने के आरोपित हैं। इनके अलावे टेहटा थाने की पुलिस ने सुन...