सुपौल, अप्रैल 25 -- मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के घोघरड़िया पंचायत के मोरकियाही में बुधवार की रात लगभग दस बजे दो बच्चों के बीच विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान नदी थाना क्षेत्र के मोरकियाही निवासी रामकिशुन मुखिया की पत्नी ज्ञानी देवी (45) के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल रामकिशुन मुखिया और उसका 14 साल का पुत्र मंटू मुखिया का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि जीतू मुखिया के पुत्र महेश कुमार और और रामकिशुन मुखिया के पुत्र मंटू कुमार गांव मे एक भगैत कार्यक्रम में गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों किशोर के बीच विवाद हो गया। बच्चों के विवाद को सुलझाने परिवार के सदस्य गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष से जीतू मुखिया सहित ...