कुशीनगर, दिसम्बर 30 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग के कोहड़ा गांव में बीते गुरुवार की देर रात से एक हिंसक जानवर का खौफ छाया हुआ है। उसने इस गांव में घुसकर कुछ लोगों व पालतू जानवरों पर हमला कर दिया था। उस हिंसक जानवर के हमले में 65 वर्षीय लीलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। रेंजर अमृता सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव में जाकर हिंसक जानवर के पदचिह्नों का फोटो लिया। उसे लखनऊ लैब में भेजकर जानकारी मांगी। चौथे दिन भी गांव के लोग भयभीत रहे। रात में गांव के लोग व वन विभाग की टीम सरेह एवं गांवों में पहरा देना शुरू कर दिया। रेंजर अमृता सिंह ने बताया कि पदचिह्न लेकर लखनऊ लैब में भेजा गया है। वन विभाग की दो टूकड़ी गांव पहरा दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.