कुशीनगर, जनवरी 20 -- कुशीनगर। जिले की सीमा से सटे बिहार राज्य के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर बाघ, तेंदुआ सहित अन्य हिंसक जानवर आबादी में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। करीब एक पखवारे से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है, लेकिन वन विभाग के पास अत्याधुनिक संसाधन न होने के कारण हाथ खाली रह जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है। जनपद की सीमा से सटा बिहार राज्य का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) नेपाल के चितवन प्राणि उद्यान एवं महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव अभ्यारण से जुड़ा है। वीटीआर में रहने वाले जानवर इन जंगलों में विचरण करते रहते हैं, लेकिन शिकारियों की सक्रियता, वन माफियाओं की तरफ से इन जंगलों में पेड़ों की कटान कराने और इन जंगलों में इंसानी दखल के चलते वन्य जीव न केवल आबादी की तरफ भाग आते हैं, बल्कि आक्रामक ...