गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। जितेन्द्र वर्मा इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के महानगर के अध्यक्ष रहे। इनके मनोनयन पर आचार्य ओम कृष्ण मिश्रा, आकाश यादव, एडवोकेट पूजा गुप्ता, सुधीर यादव, नवीन सिंह, केएम पाठक, संतोष कुमार सिंह, अवध बिहारी कसौधन सहित तमाम लोगों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.