रिषिकेष, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या किए जाने पर मंगलवार को हिंदू सुरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में हरिद्वार बाईपास से तहसील तक जुलूस निकालकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। मंगलवार को संघ के कार्यकर्ता दून मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर जुटे। उन्होंने यहां से बांग्लादेश सरकार का पुतला लेकर हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित गौरा देवी तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ही तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचार के मामले में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से का...