बुलंदशहर, फरवरी 1 -- सकल हिंदू समाज समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू एकता, संगठन, सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। रविवार को भारद्वाज कालोनी में सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, मुख्य अतिथि राहुल कृष्ण महाराज, कार्यक्रम अध्यक्ष अजय किशोर द्वारा मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित तथा पुष्पार्चना कर किया गया । सम्मेलन में हजारों लोग तथा माताएं एवं बहनें उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका, सौ वर्षों की यात्रा, उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में संघ के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। एकजुट हिंदू समाज ही राष्ट्र को सशक्त और सुरक्षित बना सकता है। हिंदू समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.