सहारनपुर, फरवरी 1 -- अंबाला रोड स्थित दयाचंद जैन इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए फायर ब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने हिंदू समाज को संगठित होकर रहने के लिए प्रेरित किया। साध्वी प्राची ने अपील की कि वे अपने बच्चों को देश के वास्तविक इतिहास से अवश्य अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आज हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता इसलिए पड़ी है क्योंकि हिंदू समाज बिखराव की स्थिति में है। नेता केवल नारे दे रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि हिंदुओं की संख्या निरंतर कम हो रही है। पहले 'हम दो, हमारे दो' जैसे नारे दिए जाते थे, लेकिन आज हिंदू समाज को अपनी जनसंख्या बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक आशुतोष ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन में विधायक मुकेश चौधरी, नगर पालिका चेयरपर्सन कोमल पंवार, रुचि यादव, अंजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.