उरई, फरवरी 9 -- कालपी। महेवा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने लोगों से राष्ट्र हित में एकजुट रहने की अपील की। भूपेंद्र सिंह जिला कार्यवाहक ने भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन कर कहा हमें इतिहास से सीख लेनी होगी। क्योंकि हम जब भी बंटे है तभी गुलाम हुए हैं कभी मुगलो ने देश को लूटा तो कभी अंग्रेजों ने लेकिन अब हमें एकजुट रहना है जिससे फिर से पुरातन इतिहास न दोहराया जा सके। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्म नन्द खरे ने सामाजिक समरसता, तथा पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त कर लोगों से आपस में शान्ति सदभाव और भाईचारा बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर विनीता पाण्डेय अर्चना देवी, विमल, त्रिभुवन सिंह, पृथ्वी राज सिंह, बलवीर सिंह, राजकुमार सिंह, हरिहर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, रूरा, ज्ञानेंद्र, अतुल, आनन्द सिम्हारा, अर्जुन हथनौरा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.