औरैया, फरवरी 9 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खण्ड अछल्दा के क्षेत्र भैंसोल गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनूप की उपस्थिति में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के नागरिकों, हिंदू समाज के लोगों तथा स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज में आपसी एकता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है तथा समाज को संगठित होकर राष्ट्रहित के कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संघ क...