छपरा, फरवरी 15 -- 30 गड़खा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बस्ती राठौर टोला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन करते अतिदेवानंद जी महाराज व अन्य गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बस्ती स्थित राठौर टोला स्थित राज भवन में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। ललन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों, उसकी परंपराओं और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक और नैतिक पद्धति है। युवाओं से संस्कार, सेवा और अनुशासन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। सभी ने सनातन धर्म की एकता, आपसी भाईचार...