उरई, जनवरी 27 -- जालौन। क्षेत्रीय ग्राम भिटारा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम भिटारा में आयोजित हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर दूधाधारी महाराज ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रामजी ने कहा कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति मानवता, करुणा और विश्व कल्याण का मार्ग दिखाती है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी लोग अपनी संस्कृति को समझें, अपनाएं और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुशवाहा ने कहा कि हिंदू समाज हमेशा से सर्व समाज को जोड़ने वाला रहा है। हमारी संस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.