संभल, फरवरी 4 -- बहजोई खंड के चन्दनकटी मौजा मंडल स्थित गांव अर्जुनपुर खुर्द में बुधवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृत स्वागत गीत ने वातावरण को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत कर दिया। आरआरएस जिला प्रचारक दीपक कुमार ने कहा कि भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हिंदू समाज की एकता, समरसता और संगठन जरूरी है। उन्होंने परिवार को समाज की मूल इकाई बताते हुए युवाओं से संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित होने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि संत रमाकांतपुरी महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा से ही देश सुरक्षित रह सकता है। अध्यक्षता डॉ. रामौतार ने तथा संचालन सम्भव जैन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.