गोंडा, जनवरी 5 -- करनैलगंज, संवाददाता । नगर के गाड़ी बाजार पुलिस चौकी के बगल सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैरवनाथ मंदिर के महंत रमाशंकर गिरि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में मोहित राज उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंत रमाशंकर गिरि ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और इसके संरक्षण के लिए समाज का जागरूक एवं संगठित रहना आवश्यक है। उन्होंने हिंदू समाज से अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने का आह्वान किया। वहीं वक्ता मोहित राज ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में हिंदू समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से स...