देहरादून, फरवरी 24 -- वार्ड 73 विद्या विहार में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पर्वों की झलक दिखी।कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं। मंगलवार को वार्ड 73 विद्या विहार में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति परंपरा और पर्वो की झलक मिली। कार्यक्रम में पूज्य संत दयारामदास ने कहा कि आज संत समाज की सुरक्षा संघ के द्वारा ही हो रही है। अयोध्या में श्रीराम का भवन संघ के द्वारा ही है और काशी विश्वनाथ में भी भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अनुराधा सिंह ने महिला साशक्तिकरण और महिलाओं के द्वारा राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। संघ के विभाग सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कलीराम भट्ट ने संघ के 100 वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता...