चंदौली, जनवरी 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के डेरवा में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीराम आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रवीण भाई तोगड़िया शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से डेरवा कला बलुआ में कार्यक्रम होगा। जिसे लेकर कार्यकर्ता तैयारी में जुटे है। यह जानकारी राम कुमार पाण्डेय उर्फ चन्दन ने दी। उन्होंने सभी लोगों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...