संभल, फरवरी 1 -- शहर में रविवार को हिंदू से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके निमंत्रण के लिए शनिवार की शाम जनजागरण फेरी निकाली गयी। हिन्दू सम्मेलन रविवार को 11 बजे अहिल्याबाई पार्क आवास विकास चन्दौसी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें हिन्दू समाज की उपस्थिति रहेगी । कार्यक्रम में मुख्य अथिति महामंडलेश्वर हरिकांत महाराज होंगे और मुख्य वक्ता के रूप में महावीर सिंह विभाग संयोजक कुटुंब प्रबोधन रहेंगे। इसी उपलक्ष्य में शनिवार शाम जन जागरण फेरी निकाली गई। जिसमें सच्चिदानंद शर्मा, अजय जैन, उदय तिवारी, दिलीप गोयल, चरन सिंह, अभिनव शर्मा, अंकित जैन, मनोज दिवाकर, गिरीश रतन आदि उपस्थित रहे। वहीं शनिवार शाम विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की साप्ताहिक बैठक सीता रोड स्थित रघुनाथ आश्रम में आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रम के बारे चर्चा हुई। बैठक में व...