सहारनपुर, फरवरी 5 -- हकीकत नगर स्थित श्रीराधा कृष्ण सनातन धर्म मंदिर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करने, सनातन धर्म के मूल्यों की रक्षा करने तथा युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर विशेष जोर दिया। सम्मेलन से पूर्व आयोजन समिति की ओर से हकीकत नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भगवा ध्वज के साथ भाग लेकर सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान किया। शाम को मंदिर के सभागार में सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुदीक्षा देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, पंडित देशमुख वशिष्ठ, पंडित अरुण कौडिण्य, प...