सहारनपुर, फरवरी 14 -- शनिवार को महानगर के विभिन्न क्षेत्र दिल्ली रोड, गोविन्द विहार और पंजाबी बाग में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इन आयोजनों में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया, जहां वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, धर्म रक्षा और भावी पीढ़ी के सशक्तिकरण का आह्वान किया। दिल्ली रोड स्थित बैंकेट हॉल में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अब गलतियां सुधारने का समय है, असुरों का काल हम ही हैं। मुख्य वक्ता महानगर प्रचारक कविंद्र ने संघ की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए समाज को हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के पीछे छिपे विज्ञान से अवगत कराया। उन्होंने देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि आचार्य पंडित प्रदीप कौशिक ने बच्चों के मानसिक विकास पर ...