सहारनपुर, फरवरी 10 -- सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में मंगलवार को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू सम्मेलनों का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलनों में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता की और समरसता व अखंडता की शपथ ली। माधव नगर स्थित श्री विष्णु मंदिर प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साध्वी प्राची एवं सुशील अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता डॉ. रामावतार ने कहा कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे का संदेश किसी के विरोध में नहीं, बल्कि देश की उन्नति के लिए है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जातियों में बंटने के कारण ही समाज कमजोर हुआ। साध्वी प्राची ने कहा कि आततायियों के विरुद्ध एकजुट होना ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम का संचालन अभिनव गोयल ने किया। इस अवसर पर आयोजन ...