मेरठ, फरवरी 8 -- मुंडाली। गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव के पीआरडी स्कूल में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला संघचालक धर्मेश सिंह व शहीद अनिल तोमर के पिता भोपाल तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यशवीर महाराज ने कहा कि संघ ने शुरू से लेकर अब तक समाज के लोगों को जागरुक व संगठित करके एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हिंदू समाज को एकजुट होना पड़ेगा। बेटियों को जागरुक करना होगा कि वे किसी के बहकावे में ने आएं। अंतरराष्ट्रीय कवि अर्जुन सिंह सिसोदिया ने महापुरुषों द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में बताकर वीर रस की कविता का पाठ किया। बताया की किस तरह क्रांतिवीरों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। मेरठ प्रांत प्रचारक के मुख्य वक्ता अनिल सिंह ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन को अपनाना...