गंगापार, जनवरी 20 -- वजीरपुर स्थित पंचवटी बालाजी हनुमान मंदिर पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमान चालीसा केंद्र के माध्यम से हिंदू समाज के वंचित व असहाय वर्ग को सहायता प्रदान करने पर जोर दिया। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने व विस्तारित करने के लिए प्रेरित किया। हिंदू समाज को शस्त्र व शास्त्र विधाओं में पारंगत होने का वचन लिया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट राजमणि शुक्ल उपाध्यक्ष गंगापार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नें तोगड़िया को गदा भेंटकर उनका स्वागत किया। संगठन के सभी पदाधिकारियों की तरफ से 51 किलो की माला से उनका अभिवादन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वरी प्रसाद, अधिवक्ता गोप...