मऊ, जनवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू सम्मेलन का आयोजन सोनीधापा के प्रांगण में किया गया। इस दौरान हिंदू समाज को एकजुट होने पर बल दिया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अम्बेश कुमार ने कहा कि हिंदू सनातन केवल एक धर्म नहीं सनातन धर्म जीवन जीने की शैली है। हिंदू समाज की एकजुटता से ही समाज में परिवर्तन संभव है। कहा कि सनातन को पूजा पाठ तक ही सीमित ना करें पूजा के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र में भी निपुण होने की आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सर्वेश ने किया। इस अवसर पर कथावाचक रितेश, मातृशक्ति कंचन तिवारी, ं सह जिला संघ चालक योगेंद, नगर संघ चालक सुनील कुमार, सह विभाग कार्यवाह देवेंद्र, नगर प्रचारक कुमार रितेश, नगर कार्यवाह अंबरीश, सह कार्यवाह मधुकर, प्रवीण, जिला प्रचार प्रम...