रुडकी, फरवरी 22 -- साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में रविवार को भागीरथ शाखा द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता, संगठन और संस्कारों को अक्षुण्ण बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता पूर्णकालिक प्रचारक ईश्वर दयाल ने कहा कि हिंदू समाज की असली ताकत उसके संगठन और जड़ों से जुड़े रहने में है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुदेश शर्मा, चंद्रप्रकाश बाटा, दीपशिखा शर्मा, अजीत यादव, अनंत शर्मा, अनिल गोयल और मनोज गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...