रामगढ़, अप्रैल 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे सोमवार को रामगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विहिप की ओर से आयोजित रामजन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। बाद में उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई और अपील की कि वे आने वाले समय में अपने बच्चों की संख्या बढ़ाएं। परांडे ने अपने संबोधन में कहा कि देश भर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा हैं। 50000 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। बंगाल में भी ढाई हजार से ज्यादा स्थान पर शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा देश राममय वातावरण में बदल गया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति को अपने जीवन कैसे जीना है, उसे प्रभु श्री राम ने अपने जीवन में करके दिखाया। प्रभु का जीवन अत्यं...