काशीपुर, फरवरी 4 -- जसपुर, संवाददाता। साध्वी प्राची का जसपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। साध्वी हिन्दू जागरण मंच के एक पदाधिकारी के घर पर कुछ देर के लिए आई थीं। बुधवार को ठाकुरद्वारा से जसपुर होते हुए अफजलगढ़ जा रहीं साध्वी प्राची का भाजपा एवं हिजामं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पदाधिकारी मुकेश चौहान के घर पहुंची साध्वी ने उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही सभी से एकजुट रहने को कहा। कहा कि हिन्दू समाज को संगठित होना होगा। अपनी संस्कृति परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण के प्रति मुख्य कार्य करने होंगे। हिन्दू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाज से अपील की कि संगठित होकर राष्ट्र और संस्कृति के हित में निरंतर कार्य करें। यहां खड़क सिंह, शीतल जोशी, मुकेश चौहान, प्रदीप गोयल, नीलकमल शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.