संभल, मार्च 8 -- संभल के हरिहर विष्णु मंदिर और विवादित ढांचे को लेकर चल रहे विवाद से हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को देव मुक्ति आंदोलन और अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम से मंदिर में हवन पूजन करने की अनुमति मांगी लेकिन एसडीएम के मना करने पर हिंदू संगठन के लोग कार्यालय के बाहर ही विधिवत पूजा अर्चना करने लगे। गायत्री मंत्र से परिसर गूंज उठा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। देवमुक्ति आंदोलन व अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने हरिहर विष्णु मंदिर और विवादित ढांचे में मुस्लिम समुदाय द्वारा किए जा रहे धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। यदि मुस्लिम पक्ष को वहां नमाज की अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.