रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने बुधवार को 13वां स्थापना धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए रंग जमाया। इस दौरान कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी चाहत सिंह राजावत और गोल्ड मेडलिस्ट मुस्कान जीनवाल को सम्मानित किया गया। दुर्गा मंदिर परिसर आईपीएल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत रघुवीर गिरी महाराज, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने किया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, स्वामी कृष्णानंद महाराज, राजेश्वर शर्मा, सुभाष सैनी, विजय सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय हिंदू संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद फोदानी, कांत भट्ट, प्रमोद गर्ग, जगदीश सिंह भंडारी, अविनाश सेमेल्टी, नरेंद्र शर्मा, मोहन प्रसाद भट्ट, दिनेश पाल, नंदराम, संजय सिंह बिष्ट, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, पुनी...