संभल, फरवरी 22 -- हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम दो अलग-अलग डिप्टी कलेक्टर को सौंपे।। संगठन ने श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवादित स्थल पर नमाज रोके जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो नवरात्र में वहां पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। सिमरन गुप्ता ने कहा कि मुस्लिम समाज को कथित "अवैध जामा मस्जिद" में नमाज अदा करने से रोका जाए। संगठन यह मांग पूर्व में भी उठा चुकी है लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कुरान मजीद पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ज्ञापन में हाल में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.