हापुड़, मार्च 18 -- भारत विकास परिषद विकास रत्न शाखा ने सोमवार को 12 कन्याओं का विवाह हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ। इस दौरान घुड़चढ़ी नगर के मोहल्ला मंडी से शुरू होकर जवाहर बाजार, गांधी बाजार होकर विवाह स्थल पहुंची। नगर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर विवाह में भाग लिया। संस्था के संरक्षक विपिन अग्रवाल ने बताया कि नगर के एक मैरिज हॉल में कन्याओं का विवाह कराया गया। संस्था को वर्ष 1994 में रजिस्टर्ड करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों से कन्याओं का विवाह करा रही हैं। बेटियों को दहेज में बेड, मशीन, बर्तन, कपड़े, चांदी की पाजेब, सोने का मंगल सूत्र समेत अन्य सामान देती हैं। जो करीब डेढ़ लाख रुपये का होता हैं। वर वधु को दिया आर्शीवाद 12 कन्याओं की शादी में संस्था के परिवार सहित नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिसके बाद उन्होंन...