हमीरपुर, जनवरी 16 -- यूपी के हमीरपुर में एक हिंदू नाबालिग लड़ी को फंसाकर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी अबान को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। देवगांव रोड पर पुलिस ने अबान को घेर लिया। इसके बाद अबान ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अबान के पैर में गोली मारकर उसे लंगड़ा कर दिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। गोली आरोपी के दाहिने पैर के लगी है। घायल को पुलिस पीएचसी सुमेरपुर लेकर आई है। पुलिस के अनुसार घटना भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र की है। अबान खान नाम के व्यक्ति ने हिंदू युवती को फंसाकर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद लोगों में नाराजगी फैली तो आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस को देवगांव रोड पर अबान खान के होने की सूचना मिली तो उसे घेर लिया...