प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित इंदिरा भवन कंपाउंड में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से मनीष अग्रवाल ने एक विशेष रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इफ्तार किया। इफ्तार से पहले अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। इस दौरान रोज़ेदारों ने खजूर, फल और शरबत के साथ रोज़ा खोला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। मनीष अग्रवाल ने कहा कि इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में सद्भावना और भाईचारे का संदेश देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.