महाराजगंज, नवम्बर 21 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली क्षेत्र में धर्म छुपाकर शादी व जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार लगभग नौ साल पहले क्षेत्र के ही युवक ने हिंदू बनकर उससे विवाह किया था। युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए उसके परिवार का विश्वास जीता और शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद युवती को शक हुआ और धीरे-धीरे उसे पति की असली पहचान व धर्म का पता चला। युवती का आरोप है कि पति शाहनवाज़, उसके ससुर, देवर व दो अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। धर्म बदलने से इनकार करने पर उसे अक्सर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। सोनौली थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पीड़ि...